फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, 23 तक एलो अलर्ट जारी

Tue, 19 May 2026 09:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गीता भवन चौक पर भीषण गर्मी के बीच स्कूटी पर सवार होकर बच्चे के साथ गुजरती महिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। भीषण गर्मी की वजह से लोगों का घर से निकला मुश्किल हो गया है। लू के थपेड़ों के बीच मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी दिनों में भी राहत के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। जिले में 23 मई तक येलो अलर्ट जारी रहेगा।
लगातार बढ़ते तापमान और आगामी दिनों में संभावित हीट वेव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क है। जिला प्रशासन ने आमजन के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों को हीट वेव से बचाव एवं राहत कार्यों के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार जिले में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त दवाइयों, ओआरएस पैकेट, बर्फ, पेयजल, कूलर व बिजली बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
हीट स्ट्रोक वाले मरीजों के उपचार के लिए विशेष वार्ड एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। एंबुलेंस सेवाओं को सक्रिय रखने व चिकित्सकों के स्टाफ को हीट वेव से संबंधित बीमारियों के उपचार के लिए प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त ने नगर निगम, नगर पालिका एवं पंचायत विभागों को बस अड्डों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पेयजल, छायादार स्थान एवं अस्थायी राहत केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, खराब ट्रांसफार्मरों एवं बिजली लाइनों की तुरंत मरम्मत करने तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए गए हैं। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी करने तथा जल संकट वाले क्षेत्रों में विशेष प्रबंध करने को कहा गया है।
हीटवेव से बचाव के लिए यह करें उपाय

अधिक से अधिक पानी एवं तरल पदार्थों का सेवन करें।

घर से बाहर निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढकें।

हल्के रंग के सूती एवं ढीले कपड़े पहनें।

नींबू पानी, छाछ एवं फलों के रस का सेवन करें।

बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।

धूप में कार्य करने वाले लोग समय-समय पर छांव में आराम करें।

शरीर में कमजोरी, चक्कर या अत्यधिक प्यास महसूस होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।



क्या न करें

दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलें।

खाली पेट घर से बाहर न जाएं।

अधिक गर्म एवं बंद वाहनों में बच्चों या बुजुर्गों को अकेला न छोड़ें।

अत्यधिक गर्मी में ज्यादा मेहनत वाले कार्य लगातार न करें।

शराब, अत्यधिक चाय, कॉफी एवं कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का अधिक सेवन न करें।

खराब या खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।

शरीर में तेज बुखार, उल्टी, बेहोशी या सांस लेने में दिक्कत होने पर लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें