फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिनभर गर्मी ने सताया, शाम को बूंदाबांदी ने दिलाई राहत

Fri, 30 May 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :27: सोनीपत में शाम को बूंदाबांदी के बीच खुशगवार हुआ मौसम। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। गर्मी से जूझ रहे लोगों को वीरवार शाम को मौसम ने कुछ राहत दी। शाम को आसमान में बादल छाए और तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी ने थोड़ी देर के लिए ठंडक का अहसास कराया। दोपहर तक आसमान साफ था, लेकिन शाम होते-होते बादल छा गए। हल्की फुहारों ने उमस भरे वातावरण को कुछ समय के खुशगवार बना दिया।
विज्ञापन


नौतपा के पांचवें दिन सुबह से ही धूप निकलने से लोगों को गर्मी ने परेशान किया। शाम 4 बजे आसमान में बादल छा गए। अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन में 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। शाम को मौसम बदला और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई।
आज बारिश होने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश हुई तो तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। इससे गर्मी और उमस दोनों से राहत मिल सकती है। खेती के लिए बारिश लाभकारी साबित हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। शुक्रवार को भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। -डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें