फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एसडीओ का तर्क सुन एसडीएम बोले-व्यवस्था का भट्ठा बैठा दिया है

Thu, 21 May 2026 06:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा ​स्थित कार्यालय में लगे समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। एसडीएम अमित कुमार की नेतृत्व में वीरवार को खरखौदा उपमंडल में समाधान शिविर लगाया गया है। इसमें तुर्कपुर के ग्रामीण बिजली की समस्या को लेकर पहुंचे। इस पर एसडीएम ने बिजली निगम के एसडीओ को समस्या का समाधान करने के लिए कहा।
समाधान शिविर में ज्यादातर शिकायतें बिजली को लेकर ही आईं। शहर के रहने वाले सुभाष ने कहा कि अब तक उनका औसत बिल दो सौ से सवा दो सौ यूनिट का आया करता था। इस बार उन्हें 6 हजार यूनिट का 45 हजार रुपये बिल भेज दिया गया है। इसे बिजली निगम ठीक नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

सुभाष ने आरोप लगाया कि बिजली निगम इसे ठीक करने के बजाय राशि को किस्तों में भरने के लिए कह रहा है। जब एसडीओ ने कहा कि यह रीडिंग लेने वालों की गलती हो सकती है। यह सुनकर एसडीएम भड़क गए और बोले कि आप लोगों ने व्यवस्था का भट्ठा बैठा दिया है।
विज्ञापन

लोग इस व्यवस्था के कारण धक्के खा रहे हैं। सभी को इस मामलों में पेश करो। इस दौरान छह शिकायतें दर्ज की गईं। एसडीएम ने सभी का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर तहसीलदार बिजेंद्र नांदल, नायब तहसीलदार अचिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें