समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुनते एसडीएम अंकित कुमार। स्रोत : प्रवक्ता
गोहाना। एसडीएम अंकित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई की गई। एसडीएम अंकित कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जाए।
शिविर में पंचायती भूमि से कब्जा हटवाने, बिजली कनेक्शन जारी करने, गलियों से अतिक्रमण हटाने, प्रॉपर्टी आईडी व फैमिली आईडी में त्रुटियां ठीक कराने तथा बिजली लाइन को दूसरे फीडर से जोड़ने संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। संवाद