फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिविर में 1000 कांवड़ियों को दीं स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 24 Jul 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 32- सोनीपत के ककरोई चौक स्थित प्राचीन शंभु दयाल मंदिर में सेवा शिविर के दौरान कांवड़िया के
विज्ञापन
सोमवार। ककरोई चौक स्थित प्राचीन शंभु दयाल मंदिर में कांवड़ सेवा स्वास्थ्य शिविर संपन्न किया गया। शिविर सेफ इंडिया फाउंडेशन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला महिला व युवा इकाई, श्री श्याम बालाजी सेवा मंडल, सशक्त महिला संगठन, शंभु दयाल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया।
विज्ञापन

फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला व चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि शिविर में डॉ. अभिमन्यु कुमार, टीम गुरदीप, आरती, आशु, विनीत ने करीब 1000 कांवड़ियों की मरहम पट्टी, शुगर, बीपी आदि की स्वास्थ्य सेवाएं कीं। डॉ. एसएन गुप्ता, राजेश गुप्ता की ओर से कांवड़ियों के लिए निशुल्क दवा दी गई। महिला प्रधान बबीता जिंदल, हरी कौशिक, नरेश कंसल ने भी सेवा की। शिविर में सम्मेलन के प्रधान अनिल गुप्ता, महासचिव अधिवक्ता अरविंद मित्तल, बलराज वशिष्ठ, युगांशु वशिष्ठ, दिनेश कुच्छल, कैलाश पाराशर, विवेक गर्ग मौजूद रहे।
सुख-शांति के लिए किया हवन
कामी रोड स्थित शुगर मिल के शिव मंदिर में हवन कर सभी की सुख-शांति व खुशहाली की कामना की गई। पंडित अमित शौनक ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुति डलवाई। हवन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में पवन कुमार, बलबीर कुमार, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, अजय पाल, रविंद्र त्यागी, संतराम मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेवा शिविर जलाभिषेक के साथ संपन्न
बहालगढ़ रोड स्थित शिव बरात घर में हर वर्ष की भांति विश्व मानव रुहानी केंद्र की ओर से कांवड़ियों के लिए चल रहा सेवा शिविर संपन्न हो गया है। सेवक जयभगवान, हिमांशु, लक्ष्मीनारायण, प्रवीण कुमार, गुलशन कुमार व आरपीएफ के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने बताया कि शिविर में काफी कांवड़ियों के लिए नियमित भोजन के साथ स्वास्थ्य व रहने संबंधी सुविधा भी प्रदान की गई।
मोबाइल डिस्पेंसरी का किया समापन
मुरथल रोड स्थित शिव युवा शक्ति संघ की ओर से 12 जुलाई को कांवड़ियों के लिए प्रारंभ की गई मोबाइल डिस्पेंसरी का संस्था के पदाधिकारियों ने शंभू दयाल मंदिर में जलाभिषेक के साथ समापन किया गया। सलाहकार डॉ. मनोज राय, जितेंद्र कुमार ने बताया कि संस्था 27 वर्ष से समाज सेवा के कार्यों में तत्पर है। यह 25वां मोबाइल डिस्पेंसरी शिविर भी सफल रहा। संस्था ने सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना, उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी, राजगोपाल, डॉ. रामअवतार, एएनएम बबीता, सुरेंद्र पंवार, जोगिंद्र, संदीप व अमनदीप शर्मा को सहयोग के लिए सम्मानित किया।

फोटो 32- सोनीपत के ककरोई चौक स्थित प्राचीन शंभु दयाल मंदिर में सेवा शिविर के दौरान कांवड़िया के

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें