सोनीपत लघु सचिवालय में धरना स्थल पर तबीयत बिगड़ने पर बुजुर्ग संग जिला पार्षद संजय बड़वासनी। स्र
सोनीपत। लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठे गांव जुआं निवासी बीपीएल पात्र बुजुर्ग सूरजभान की ठंड लगने से तबीयत बिगड़ गई। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने धरना स्थल पर जाकर सूरजभान की तबीयत के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सूरजभान को उनके घर भेज दिया गया।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि 100-100 गज के प्लॉटों पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर गांव जुआं के ग्रामीण 70 दिन से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक उन्हें प्लॉटों पर कब्जा नहीं दिलाया गया है। बड़वासनी ने गठबंधन सरकार पर पात्र परिवारों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पात्र परिवारों ने जिन योजनाओं को लागू कर रखा है। उनको जमीनी स्तर पर लागू नहीं किया जा रहा है। जुआं गांव के ग्रामीण 100-100 गज के प्लाॅटों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। वर्ष 2009 में प्लॉटों की रजिस्ट्री की गई थी, लेकिन अभी तक कब्जा कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जो कार्य 5 दिन का है उसमें 70 दिन से भी अधिक का समय लगा दिया गया है। यह बीपीएल परिवारों के साथ अन्याय है। उनके हक की आवाज किसी भी सूरत में नहीं दबाने दी जाएगी। इस दौरान मोहम्मद सिंह, प्रदीप कुमार समेत अन्य ग्रामीण धरने पर मौजूद रहे।