फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वामित्व योजना के तहत कार्यों में तेजी न लाने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Sun, 14 Jan 2024 04:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
लघु सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार व अन्य अधिकारी। स्रोत: सूचना
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत किए जा रहे परिवार पहचान पत्र मैपिंग व प्रॉपर्टी कार्ड अपलोडिंग के कार्यों में संबंधित सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तेजी लाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की वीडियो कांफ्रेंस के बाद अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने मॉडर्न रिकॉर्ड रूम, जनसंवाद पोर्टल, स्वामित्व, मुसावी, ई-भूमि पोर्टल, गिरदावरी आदि कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसंवाद पोर्टल पर आने वाली शिकायतों व राजस्व संबंधी मामलों का संबंधित अधिकारी समय पर निपटान करें। राजस्व विभाग के उपमंडल स्तर पर कार्यालयों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर प्रभावी रूप से कार्य किया जा रहा है। अगर किसी कार्यालय में कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट प अन्य आईटी सामान की जरूरी है तो वह उनके पास डिमांड भिजवाएं, तुरंत उसको उपलब्ध करवाया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि राजस्व विभाग के कार्यालयों में जल्द ही स्टाफ की कमी को पूरा किया जाएगा, इसके लिए डिमांड मुख्यालय को भेजी गई है। उन्होंने कहा कि आमजन के कार्यों को लेकर कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी अपने व्यवहार में नम्रता लाएं और राजस्व संबंधी कार्यों को तत्परता के साथ निपटाएं।
विज्ञापन

इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, एसडीएम अमित कुमार, आशीष कुमार, डॉ. अनमोल, जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र शर्मा सहित सभी बीडीपीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें