फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वास्थ्य विभाग ने की कृमि मुक्ति अभियान की शुरुआत

Wed, 12 Feb 2025 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में गीता विद्या मंदिर से कृमि मुक्ति अभियान की शुरुआत की। गोहाना नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजय छिक्कारा, डाॅ. दिनेश छिल्लर व नोडल अधिकारी डाॅ. चक्रवर्ती शर्मा ने भारत विकास परिषद के सहयोग से अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. संजय छिक्कारा ने बताया कि अभियान के तहत एक से 19 साल तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अनिल श्योराण ने भी शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा व खेलों का महत्व समझाते हुए मोबाइल के दुष्परिणाम से अवगत कराया। भारत विकास परिषद की प्रांत महिला संयोजक ज्योति गोयल ने स्वस्थ जीवनशैली पर प्रकाश डाला। प्राचार्य अश्वनी कुमार ने कहा कि कृमि संक्रमण पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा उत्पन्न करते हैं। जिससे कृमि, अनीमिया, पोषण, मानसिक व शारीरिक विकास नहीं हो पाता है। यह अभियान 18 फरवरी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें