फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वाइन फ्लू की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, 15 संदिग्धों के सैंपल भेजे

Thu, 27 Aug 2026 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के नागरिक अस्पताल की ओपीडी में अपने नंबर आने के इंतजार में बैठे मरीज। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिले में संभावित स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उनके सैंपल जांच के लिए गुरुग्राम स्थित जिला नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे जाएंगे। अब तक जिले के 15 संदिग्ध मरीजों ने दिल्ली व गुरुग्राम में खुद सैंपल दिए हैं। राहत की बात यह है कि फिलहाल जिले में कोई पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है।
स्वास्थ्य विभाग ने जिला नागरिक अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया है। भविष्य में मरीज आने पर उन्हें इस वार्ड में भर्ती किया जाएगा। विभाग ने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को संदिग्ध मरीजों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। तेज बुखार, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षणों वाले मरीजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच कराई जाएगी। इससे संक्रमण की समय रहते पुष्टि होने पर उपचार और बचाव के कदम उठाए जा सकेंगे। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सावधानी बरतना आवश्यक है। फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें और बिना सलाह के दवा लेने से बचें। विभाग संक्रमण की संभावित स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों को विशेष निर्देश दिए हैं। यदि किसी मरीज में स्वाइन फ्लू के कोई लक्षण मिलते हैं। तो उसका सैंपल लेकर लैब में भेजा जाए। यह सुनिश्चित करेगा कि संक्रमण की पुष्टि समय पर हो। इससे आवश्यक उपचार और बचाव के उपाय किए जा सकेंगे।
इंसेट
जांच और बचाव के उपाय
पीड़ित व्यक्ति चिकित्सक से मिलें, वे उचित समझेंगे तो जांच करवाएंगे, अन्यथा सीधे इलाज शुरू कर सकते हैं। ध्यान रखें कि सभी मरीजों को जांच और इलाज की आवश्यकता नहीं होती है। जरूरी है कि मरीज घर पर रहे और ज्यादा लोगों से न मिले। खांसते और छींकते वक्त रुमाल या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें। किसी भी वस्तु को छूने पर साबुन से हाथ धोएं।
इंसेट
महामारी विशेषज्ञ की सलाह
महामारी विशेषज्ञ सोनम ने बताया कि कई मरीजों को खांसी ठीक होने में चार सप्ताह तक लग रहे हैं। अस्थमा से पीड़ित मरीजों में सांस फूलने की समस्या देखी जा रही है। ऐसे मरीजों को ठीक होने में अधिक समय लग रहा है। खांसी होने पर व्यक्ति को अलग कमरे में रहना चाहिए। इससे परिवार के अन्य सदस्यों को संक्रमण से बचाया जा सकेगा। अब तक स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

वर्जन
स्वास्थ्य विभाग एच1एन1 के मामलों को लेकर सतर्क है। जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। राहत यह है अब तक जिले मं कोई मरीज नहीं मिला है। संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए गुरुग्राम स्थित जिला नागरिक अस्पताल में भेजे जाएंगे।-डॉ. अनुराधा जैन, सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें