फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे की मिली सुविधा से सुधरी सेहत जांच व्यवस्था

Fri, 26 Dec 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पहुंची पोर्टेबल एक्स-रे मशीन को निकालता स्वास्थ्य कर्मी।
विज्ञापन
सोनीपत। मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2025 में सरकार की ओर से कई सुविधाएं शुरू की गईं। जिला नागरिक अस्पताल में चार साल बाद अल्ट्रासाउंड की सेवाएं शुरू हो गई हैं। रोज गर्भवती और अन्य मरीजों के 80 अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। इसके अलावा थायरॉइड की जांच भी किफायती दरों पर हो रही है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में चार साल बाद 27 अक्तूबर को विधायक निखिल मदान ने अल्ट्रासाउंड की शुरुआत की थी। अस्पताल के कक्ष नंबर 51 में अल्ट्रासाउंड केंद्र का संचालन हो रहा है। अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने के लिए विधायक ने विधानसभा के बजट सत्र में मांग उठाई थी। अब सरकार ने उसे पूरा करते हुए करीब 1.04 करोड़ रुपये से अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई है। सरकार ने जून में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. धर्मेंद्र यादव की नियुक्ति की थी।
जिला अस्पताल में थायराइड की जांच शुरू
जिला नागरिक अस्पताल में 15 अगस्त के बाद थायराइड जांच की सुविधा शुरू की जा चुकी है। सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार को बाजार से कम रेट पर 160 रुपये में थायराइड के टी3, टी4 और टीएचएस की जांच की जाती है। हार्मोन एनालाइजर मशीन के जरिए थायराइड की जांच की जा रही है। 72 घंटे बाद मरीजों को रिपोर्ट दी जा रही है। सप्ताह में दो दिन 20 से 25 मरीज थायराइड की जांच कराने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

सांसद निधि कोटे से मिली चार एंबुलेंस
पूर्व सांसद रमेश कौशिक के सांसद निधि कोटे से स्वास्थ्य विभाग को अक्तूबर में चार एंबुलेंस मिली हैं। जल्द ही इनको स्वास्थ्य विभाग के बेड़े में शामिल किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के पास वर्तमान में 27 एंबुलेंस हैं लेकिन 11 कंडम हैं। पासिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो एंबुलेंस को नागरिक अस्पताल सोनीपत व दो एंबुलेंस को महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में तैनात किया जाएगा।
पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की संख्या बढ़ी
क्षय रोग विभाग में 15 दिसंबर को पोर्टेबल एक्स-रे मशीन पहुंची थी। इससे स्वास्थ्य कर्मी घर पर ही मरीजों का एक्स-रे कर टीबी रोग का पता लगा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग के पास अब दो पोर्टेबल एक्स-रे मशीन हो गई हैं।
नागरिक अस्पताल में आईसीयू शुरू
जिला नागरिक अस्पताल में अब गंभीर मरीजों का इलाज संभव हो चुका है। नवंबर में सर्जिकल वार्ड में पांच बिस्तर की अत्याधुनिक गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) शुरू की जा चुकी है। इसमें वेंटिलेटर सहित कई आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं। आईसीयू में गंभीर मरीजों को 24 घंटे चिकित्सा सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1 दिसंबर से आठ-आठ घंटे का शिफ्ट वाइज रोस्टर लागू कर रखा है।

एलएफटी, केएफटी, डिजिटल एक्स-रे

गोहाना उपमंडल नागरिक नागरिक अस्पताल में इस वर्ष लीवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी), किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी) जांच शुरू हुई है। अब मरीजों की सुविधा के लिए डिजिटल एक्स-रे सेवा भी शुरू की गई है।
जन औषधि केंद्र से मिल रहीं सस्ती दवाएं
सोनीपत जिला नगारिक अस्पताल में इसी साल अगस्त में जनऔषधि केंद्र शुरू किया गया है। इसमें 200 से अधिक साल्ट की दवाइयां उपलब्ध हैं। यहां पर बाजार से कम रेट पर दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

फोटो 01: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पहुंची पोर्टेबल एक्स-रे मशीन को निकालता स्वास्थ्य कर्मी।

फोटो 01: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पहुंची पोर्टेबल एक्स-रे मशीन को निकालता स्वास्थ्य कर्मी।

फोटो 01: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पहुंची पोर्टेबल एक्स-रे मशीन को निकालता स्वास्थ्य कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें