फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वंदेभारत ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सांदल कलां रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली की ओर जा रही वंदेभारत ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने बुधवार को अपनी जान दे दी। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुनील दहिया ने बताया कि मृतक की पहचान गांव माहरा निवासी राहुल (24) के रूप में हुई है। राहुल अपने परिवार से किसी बात को लेकर नाराज थे। इसी नाराजगी के चलते वह घर से बाहर निकल गए थे। उनके परिजन उन्हें मनाने के लिए पीछे आ रहे थे। तभी सांदल कलां रेलवे स्टेशन के नजदीक उन्होंने वंदेभारत ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लिया। आवश्यक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें