फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाल महोत्सव में एचडी स्कूल बना जिला चैंपियन

विज्ञापन
07jjrp01- बाल भवन में आयोजित प्रतियोगिता की ओवरआल विजेता टीम के सदस्यों को सम्मानित करते आयोजक।
विज्ञापन
झज्जर। जिला बाल कल्याण परिषद की तरफ से आयोजित जिला स्तरीय बाल महोत्सव, 2026 की विभिन्न प्रतियोगिताओं में एचडी स्कूल साल्हावास के विद्यार्थियों ने एक बार फिर 14वीं बार जिला चैंपियन बनकर अपना वर्चस्व कायम रखा। निदेशक रमेश गुलिया ने बताया कि चार दिवसीय जिला बाल महोत्सव में कुल 49 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिसमें जिले भर के प्रतिष्ठित संस्थानों के 700 विद्यार्थियों को पछाड़ते हुए 45 प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर 14वीं बार ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने 17 प्रतियोगिताओं में प्रथम, 11 प्रतियोगिताओं में द्वितीय और 14 प्रतियोगिताओं में तृतीय स्थान और 3 में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

ग्रुप-1 की रीतिका कोयलपुर (कार्ड मेकिंग), वंशिका ढाणा (हिंदी लेखन), ग्रुप-2 की वंशिका हुमायूंपुर (दीया डेकोरेशन), ऋषि झांसवा (एकल गान), ऋषि एंड पार्टी (समूह गान), मिहिका एंड पार्टी (समूह नृत्य), ग्रुप-3 की तन्वी एंड पार्टी (समूह नृत्य), वैशाली ढाकला (डिक्लेमेशन), एकता साल्हावास (एकल गान), इशा झांसवा (एकल नृत्य), रियांश कोसली व यशवी बिरड (क्विज), दीया धनिरवास (फन गेम्स), कृश साल्हावास (हरियाणवी रागिनी), तन्वी एंड पार्टी (समूह गान), ग्रुप-4 की दिव्या मुंडाहेड़ा (रंगोली), अरुण एंड पार्टी (नाटक), रीतू खोरड़ा (डिक्लेमेशन) में पूरे जिले में प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन


अब विद्यालय के 107 प्रतियोगी राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में अपना हुनर दिखाएंगे, जो पूरे जिले में किसी भी एक विद्यालय से सबसे अधिक होंगे। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सचिव विशाल नेहरा, हेमंत गुलिया और प्राचार्य प्रीति राठी ने सभी विजेता विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए एक्टिविटी इंचार्ज कमलेश ढिल्लों, संगीत प्राध्यापक रवि, वीरेंद्र, जय और रेखा की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें