फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सोनीपत, रोहतक और झज्जर के पहलवान विदेशी धरती पर बहाएंगे पसीना

Fri, 12 Jan 2024 11:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

ओलंपियन दीपक पूनिया अमेरिका तो ग्रीको रोमन के आशु व रोनित शर्मा कजाकिस्तान की टीम संग अभ्यास करेंगे। सोनीपत के गांव पांची जाटान के आशु व रोहतक के घिलौड़ खुर्द के रोनित 14 दिन तक कजाकिस्तान में प्रशिक्षण लेंगे। झज्जर के गांव छारा के दीपक पूनिया अमेरिका के मिशिगन में 31 दिन तक अभ्यास करेंगे। 
विज्ञापन
दीपक पूनिया। आशु। रोनित शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के तहत सोनीपत, रोहतक और झज्जर के तीन पहलवान विदेश में अभ्यास करने जाएंगे। ग्रीको रोमन वर्ग में सोनीपत के गांव पांची जाटान के आशु और रोहतक के घिलौड़ खुर्द के रोनित शर्मा कजाकिस्तान तो फ्री स्टाइल वर्ग में झज्जर के गांव छारा के पहलवान ओलंपियन दीपक पूनिया अमेरिका में अभ्यास करेंगे। तीनों पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए अनुरोध किया था। पहलवानों के प्रशिक्षण का पूरा खर्च खेल मंत्रालय उठाएगा।

विज्ञापन


पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के लिए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) और मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत तीन पहलवानों को अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने की अनुमति दी है। ओलंपियन फ्री स्टाइल वर्ग के पहलवान दीपक पूनिया अमेरिका के मिशिगन शहर में प्रशिक्षण के लिए जाएंगे। वह अपने फिजियोथेरेपिस्ट शुभम गुप्ता के साथ वहां 31 दिन तक प्रशिक्षण लेंगे। इसका पूरा खर्च टॉप्स के तहत वहन किया जाएगा।

इसके साथ ही ग्रीको रोमन वर्ग के पहलवान गांव पांची जाटान निवासी आशु व रोहतक के घिलौड़ खुर्द निवासी रोनित शर्मा कजाकिस्तान के अलमाटी शहर में जाएंगे। वह कजाकिस्तान की कुश्ती टीम के साथ 14 दिन तक प्रशिक्षण लेंगे। इस दौरान दोनों के साथ उनके प्रशिक्षक, मसाजर और स्पारिंग पार्टनर भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें