फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन ने ठेकों और क्लबों पर की रेड, खुद कार चलाकर पहुंचीं रेणु भाटिया

Fri, 17 Apr 2026 08:15 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया खुद कार चलाकर पहुंची और गांव राठधाना रोड पर स्थित यूनिवर्सिटी के आसपास चल रहे शराब ठेके और कई नामी क्लबों पर छापा डाला।
विज्ञापन
सोनीपत पहुंचीं रेणु भाटिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन ने सोनीपत के राई स्थित एक नामी यूनिवर्सिटी के पास रेड की। इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप का माहौल बन गया। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया खुद कार चलाकर पहुंची और गांव राठधाना रोड पर स्थित यूनिवर्सिटी के आसपास चल रहे शराब ठेके और कई नामी क्लबों पर छापा डाला।
विज्ञापन


भाटिया को सैकड़ों की संख्या में युवा सड़कों पर शराब का सेवन करते हुए मिले। भाटिया ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनके आने की सूचना किसी पुलिस वाले ने लीक कर दी थी जिस कारण जिसको लेकर उन्हें शिकायत मिली थी, उसको ढूंढने में उन्हें सफलता नहीं मिली। अब इस मिशन को फिर से अमलीजामा पहनाया जाएगा। रेणु भाटिया ने कहा कि बच्चों के भविष्य को बचाने की मुहिम को पूरा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें