रेल ट्रैक सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
18 गांवों से होकर गुजरेगा पलवल-सोनीपत रेलमार्ग
पलवल-सोनीपत रेलमार्ग जिले के 18 गांवों से गुजरेगा। जिसमें अधिकतर गांव खंड खरखौदा के शामिल हैं। इस रेलमार्ग में किड़ौली, पाई, पहलादपुर, बरोणा, गोपालपुर, पिपली, थाना कलां, तुर्कपुर, मंडोरा, मंडोरी, नाहरा, मल्हा माजरा सहित कई गांव शामिल होंगे। इन गांवों में किसानों की भूमि का अधिग्रहण कर मूल्य निर्धारित किया गया है।
हरसाना कलां स्टेशन को बनाया जाएगा जंक्शन
परियोजना के तहत बहुत सारे महत्वपूर्ण स्टेशन बनाए जाएंगे। जिसमें पलवल व सोनीपत रेलमार्ग के तहत हरसाना कलां रेलवे स्टेशन को जंक्शन भी बनाया जाएगा। नसीरपुर बांगर, हरसाना खुर्द, हरसाना कलां सहित कई अन्य गांवों की जमीन से भी रेलमार्ग का निर्माण किया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद खरखौदा क्षेत्र में औद्योगिक विकास में बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।