फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Orbital Rail Corridor Project: सोनीपत के किसानों ने मांगा सर्कल मूल्य से चार गुना मुआवजा

Sun, 24 Jul 2022 08:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

Sonipat में ChhotuRam Dharamshala में किसानों की बैठक आयोजित हुई। किसानों ने भूमि के सर्कल मूल्य से चार गुना ज्यादा मुआवजे की मांग की है।  इसमें शहीद स्मारक बनाने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
छोटूराम धर्मशाला में आयोजित बैठक में मौजूद किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना (Haryana Orbital Rail Corridor Project ) के तहत सोनीपत के 18 गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इन गांवों के किसानों ने भूमि के सर्कल मूल्य से चार गुना ज्यादा मुआवजे की मांग की है। किसानों ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो वे सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे। इसे लेकर भारतीय किसान नौजवान यूनियन की ओर से गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न गांवों के किसानों ने पहुंचकर अपनी मांगों को उठाया। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के लिए शहीद स्मारक बनाने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


भारतीय किसान नौजवान यूनियन पदाधिकारी अभिमन्यु कुहाड़ ने कहा कि सरकार ने पलवल-सोनीपत ( Palwal-Sonipat Railway line ) को सीधे रेलमार्ग के साथ जोड़ने के लिए हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना शुरू की है। इस परियोजना के तहत पलवल की ओर से तेजी से काम चल रहा है।

उन्होंने बताया कि सोनीपत में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसके तहत रेलमार्ग में आने वाले जिले के 18 गांवों की भूमि का अधिग्रहण करने के लिए भूमि का मूल्य निर्धारित किया गया है। इस परियोजना से जिले के किसानों को भी काफी उम्मीद है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों ने सरकार से सर्कल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा देने की मांग की है। वहीं परियोजना के तहत जल्द किसानों के लिए मुआवजे की घोषणा की जा सकती है। किसानों ने कहा कि अगर सरकार ने भूमि के सर्कल मूल्य से चार गुना ज्यादा मुआवजा नहीं दिया तो उन्हें सरकार के खिलाफ आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ सकता है।
विज्ञापन

रेल ट्रैक सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
18 गांवों से होकर गुजरेगा पलवल-सोनीपत रेलमार्ग
पलवल-सोनीपत रेलमार्ग जिले के 18 गांवों से गुजरेगा। जिसमें अधिकतर गांव खंड खरखौदा के शामिल हैं। इस रेलमार्ग में किड़ौली, पाई, पहलादपुर, बरोणा, गोपालपुर, पिपली, थाना कलां, तुर्कपुर, मंडोरा, मंडोरी, नाहरा, मल्हा माजरा सहित कई गांव शामिल होंगे। इन गांवों में किसानों की भूमि का अधिग्रहण कर मूल्य निर्धारित किया गया है।

हरसाना कलां स्टेशन को बनाया जाएगा जंक्शन
परियोजना के तहत बहुत सारे महत्वपूर्ण स्टेशन बनाए जाएंगे। जिसमें पलवल व सोनीपत रेलमार्ग के तहत हरसाना कलां रेलवे स्टेशन को जंक्शन भी बनाया जाएगा। नसीरपुर बांगर, हरसाना खुर्द, हरसाना कलां सहित कई अन्य गांवों की जमीन से भी रेलमार्ग का निर्माण किया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद खरखौदा क्षेत्र में औद्योगिक विकास में बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें