फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीएम सिटी करनाल से आज नगर फेरी के साथ होगी हरियाणा मांगे हिसाब अभियान की शुरुआत

Sun, 14 Jul 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कांग्रेस की ओर से नौ जिलों में चलाए जाने वाले हरियाणा मांगे हिसाब अभियान को लेकर बहालगढ़ रोड स्थित एक रेस्तरां में प्रदेश स्तरीय बैठक की गई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया व प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अभियान में योगदान देने के निर्देश दिए। साथ ही सभी शीर्ष नेताओं ने सुझाव वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुझाव वाहन कांग्रेस ने प्रदेश के घोषणा पत्र के लिए जनता से सुझाव एकत्र करने के लिए शुरू किए हैं। प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर यह वाहन जनता से सुझाव एकत्र करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने बताया कि हरियाणा मांगे हिसाब अभियान को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कांग्रेसी की जिम्मेदारी है। भूपेंद्र हुड्डा ने अभियान के बारे में बताते हुए भाजपा के खिलाफ जारी 15 सवालों की चार्टशीट पेश की। उन्होंने बताया कि इन सवालों के साथ पार्टी ने वह तथ्य भी जोड़े हैं, जिनके आधार पर भाजपा पर 15 सवाल उठ रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने भाजपा सरकार के खिलाफ 15 सवालों और कांग्रेस की हुड्डा सरकार के शासनकाल के कामों की फेहरिस्त व संकल्प पत्र साझा किया और निर्देश दिया कि इसे लेकर अपने जिलों, शहरों, गांवों में डोर-टू-डोर तक लेकर जाएं। इसके अलावा न्याय पत्र की तर्ज पर कांग्रेस की ओर से जनता का चुनाव घोषणा पत्र बनाया जा रहा है।
वहीं रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वह 15 जुलाई से सीएम सिटी करनाल से नगर फेरी के साथ हरियाणा मांगे हिसाब अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में हरियाणा मांगे हिसाब अभियान को लेकर जाएंगे। इस दौरान छोटी पदयात्रा, जनसभाएं, नुक्कड़ सभाएं, नगर फेरी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2 वर्ष में 40 से ज्यादा सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, दूसरे दलों के वरिष्ठ पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो चुके हैं। इस दौरान सोनीपत से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, हिसार से सांसद जयप्रकाश, अंबाला के सांसद वरुण मुलाना, दिव्यांशु बुद्धिराजा, विधायक सुरेंद्र पंवार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें