फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ पर हरियाणा का हक, सरकार अपना विधानसभा भवन बनाएगी : गौरव गौतम

Fri, 22 Nov 2024 04:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि चंडीगढ़ पर हरियाणा का हक है और हम वहीं पर अपना विधानसभा भवन बनाकर रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस भी राज्य में कांग्रेस हार का सामना करती है वहां पर कांग्रेस नेता ईवीएम वाली स्क्रिप्ट पढ़ने लगते हैं। इस स्क्रिप्ट के रचयिता राहुल गांधी हैं। उन्हीं के निर्देश पर हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन

वह लघु सचिवालय में वीरवार को जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में राज्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की यह परंपरा हो चली है कि चुनाव हारने के बाद ईवीएम में गड़बड़ी बताई जाती है। जहां-जहां कांग्रेस चुनाव हारती है, वहां पर राहुल गांधी की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ी जाती है। स्क्रिप्ट में ईवीएम ही कांग्रेसियों का एजेंडा होता है। हरियाणा विधानसभा के प्रस्तावित नए भवन को लेकर चल रहे विवाद पर राज्य मंत्री ने कहा कि यह दोनों प्रदेशों के बीच बेहद गंभीर मुद्दा है। चंडीगढ़ पर हरियाणा का पूरा हक है। भाजपा सरकार चंडीगढ़ में ही विधानसभा भवन बनाएगी। कांग्रेस विधायक पहलवान विनेश फोगाट के गुमशुदगी के पोस्टर चस्पाने पर राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि यह जुलाना की जनता तय करेगी उन्होंने कैसा जनप्रतिनिधि चुना। यह उनका अंदरूनी मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें