फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana CET 2025: सोनीपत में परीक्षार्थियों के लिए मार्गदर्शक बनेंगे शहरवासी, लोगों को हर मोड़ पर मिलेगा सहयोग

Fri, 25 Jul 2025 08:52 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं उनसे अनुरोध किया गया है कि वह अपने स्कूल की सटीक लोकेशन मंच को भेजें जिससे परीक्षार्थियों को सही समय पर वहां पहुंचने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
CET Exam - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के आयोजन को लेकर सोनीपत शहर एक बार फिर सेवा और सौहार्द की मिसाल पेश करने को तैयार है। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मिलकर एक मार्गदर्शक ग्रुप बनाया है जो दूसरे जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में सक्रिय सहयोग करेगा।

विज्ञापन


सीईटी के लिए हजारों की संख्या में परीक्षार्थी 26 व 27 जुलाई को सोनीपत पहुंचेंगे। परीक्षा को सफल और सुगम बनाने में अब शहरवासी खुद मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे। सोनीपत नगर सुधार मंच ने सही मार्गदर्शन-सुरक्षित परीक्षा नाम से मुहिम की शुरुआत की है जिसके तहत शहर के प्रमुख चौक पर स्वयंसेवक तैनात रहेंगे।

पहल के तहत शहर के प्रमुख चौराहों, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर स्वयंसेवक तैनात रहेंगे जो रास्ता बताने के साथ-साथ परीक्षार्थियों को सुरक्षित व समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में सहायता करेंगे। यह अभियान पूरी तरह नि:स्वार्थ भावना से प्रेरित है और पहले भी इसी प्रकार की परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को राहत प्रदान कर चुका है।
विज्ञापन


मंच के चेयरमैन संजय सिंगला, प्रधान मोहन सिंह मनोचा और महासचिव रविंद्र सरोहा ने बताया कि यह सेवा अभियान किसी संस्था या राजनीतिक विचारधारा से परे है। कोई भी जागरूक नागरिक, सामाजिक संगठन या राजनीतिक कार्यकर्ता इस सेवा में भाग ले सकता है। सभी व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं जिसमें सभी सेंटरों की लोकेशन उपलब्ध कराई जाएगी। स्वयंसेवक सुबह 7 से 9 व दोपहर 12 से 2 बजे तक परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने का सही रास्ता बताएंगे। उन्हें व्हाट्सएप लोकेशन भी उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रतिनिधियों ने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ रास्ता दिखाना नहीं बल्कि हर उस विद्यार्थी की चिंता दूर करना है जो अपने भविष्य की परीक्षा देने अंजान शहर में कदम रखता है। यही कारण है कि हर स्वयंसेवक को परीक्षा केंद्रों की सूची, रूट मैप और समय सारणी से अवगत कराया गया है ताकि कोई भी परीक्षार्थी भटक न सके। पहले के अनुभवों की सफलता को देखते हुए इस बार यह अभियान और भी व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा। सामाजिक संगठन यह संदेश देना चाहते हैं कि शहर में आप अकेले नहीं हैं। यहां हर मोड़ पर कोई न कोई आपकी मदद को तत्पर है।

स्कूल-दुकानदारों से अपील- बैग व सामान निशुल्क रखने दें
जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं उनसे अनुरोध किया गया है कि वह अपने स्कूल की सटीक लोकेशन मंच को भेजें जिससे परीक्षार्थियों को सही समय पर वहां पहुंचने में मदद मिल सके। सेंटरों के आसपास के दुकानदारों से भी अपील की है कि वह परीक्षार्थियों के बैग और सामान रखने की निशुल्क व्यवस्था करें। साथ ही प्रशासन से अनुरोध किया है कि प्रत्येक सेंटर पर छात्रों के सामान रखने के लिए एक समुचित स्थान निर्धारित किया जाए ताकि परीक्षार्थियों को इधर-उधर भटकना न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें