हरियाणा के मुक्कों का दिखा दम स्पेन में भी देखने को मिला। सोनीपत के वंशज ने स्पेन में स्वर्ण पदक जीतकर तिरंगा लहराया है। स्पेन में हो रही वर्ल्ड यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सातों मुकाबले एकतरफा जीतकर वंशज वर्ल्ड चैंपियन बने हैं। वह मूलरूप के हिसार के कृष्णा नगर के रहने वाले हैं और पिता हरदास चौहान सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। उनकी मां गृहणी हैं।
सातवीं से 12वीं तक की पढ़ाई सोनीपत के लिटल एंजल्स स्कूल में की और अब सीआरए कॉलेज में पढ़ रहा है। वंशज सिंह लिटल एंजल्स की बॉक्सिंग अकादमी व साई रोहतक में अभ्यास करते हैं। मुख्यमंत्री ने भी वंशज को ट्वीट कर बधाई दी है। सोनीपत में पटेल नगर स्थित घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।