फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सोनीपत में खुले मैनहोल में गिरा 13 साल का छात्र, डूबा, मंडी से खाने का सामान लेने गया था

Tue, 30 Jul 2024 10:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

छात्र स्कूल से आने के बाद छोटे भाई व साथी संग मंडी से खाने का सामान लेने गया था। वापस आते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन
विवेक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में मुरथल रोड स्थित आदर्श नगर के पास कवर (पक्का) की गई ड्रेन नंबर-6 पर खुले छोड़े गए मैनहोल में गिरने से 13 वर्षीय छात्र डूब गया। उसको तलाश करने के लिए पिता व कई अन्य मैनहोल में उतरे, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। नगर निगम, ठेका एजेंसी के साथ एनडीआरएफ की टीम को बालक की तलाश में लगाया गया है। परिवार ने मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है। वहीं नगर निगम की लापरवाही पर निगमायुक्त ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव मयाऊ निवासी राजू उर्फ चेतन करीब आठ साल से परिवार सहित मुरथल रोड स्थित आदर्श नगर में रहते हैं। उनका बेटा विवेक (13) मुरथल अड्डा के पास स्थित राजकीय स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता है।

विवेक मंगलवार दोपहर बाद स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर पर अपना बैग रखकर छोटे भाई पवन और पड़ोस के एक अन्य बच्चे के साथ मुरथल रोड की तरफ मंडी से खाने का सामान लेने गया था। वापस आते समय वह ड्रेन पर खुले मैनहोल में गिर गया। उनके साथ चल रहा उनका भाई पवन रोने लगा। राहगीरों ने पूछा तो उसने भाई के मैनहोल में गिरने की बात कही।
विज्ञापन


पिता राजू मौके पर पहुंचे और खुद मैनहोल में उतर गए। पुलिस, नगर निगम और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। ड्रेन में एक तरफ का पानी रोक कर ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ ड्रेन में उतरे गोताखोरों ने बालक की तलाश की, पर खबर लिखे जाने तक छात्र नहीं मिला।
 
ड्रेन नंबर-छह के खुले मैनहोल में बालक के गिरने की जानकारी मिली थी। इसके बाद से उसकी तलाश में अभियान चलाया गया। मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर जयभगवान, थाना प्रभारी, सेक्टर-27

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें