खरखौदा। खरखौदा थाना पुलिस ने मंडोरा में घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान युवक पर गोली चलाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राहुल को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
22 अप्रैल को मंडोरा निवासी संदीप ने शिकायत दी थी कि वह अपने दोस्त की शादी में गए थे। घुड़चढ़ी के दौरान गांव के ही राहुल ने अपनी डोगा बंदूक से हर्ष फायरिंग कर रहा था। जिसे उन्हें व अन्य लोगों ने रोका भी, लेकिन वह नहीं माना और कुछ देर बाद उसने उनके बाएं पैर में ही गोली मार दी। घायल की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संवाद