कुंडली। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी से दो लाख रुपये का सामान चोरी हो गया। फैक्टरी संचालक ने दो श्रमिकों पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दिल्ली के रोहिणी निवासी सोहन लाल ने बताया कि उनकी कुंडली में मोबाइल एसेसरीज बनाने की फैक्टरी है। जिसमें काफी समय से चोरी हो रही है। उन्हें सूचना मिली कि श्रमिक सोनू व ललित ने दो लाख रुपये का सामान चोरी किया है। संवाद