- इस्कॉन प्रचार समिति ने कार्तिक मास की महिमा से कराया अवगत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसे
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से हरिनाम संकीर्तन फेरी का आयोजन किया गया। फेरी ओल्ड डीसी रोड स्थित गुरुद्वारे से शुरू हुई और जीवन नगर व तारानगर से होते हुए प्रदीप अरोड़ा के निवास पर पहुंचकर हरिनाम संकीर्तन के साथ संपन्न हुई। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और स्वागत के साथ संकीर्तन फेरी का अभिनंदन किया।
फेरी के दौरान इस्कॉन प्रचार समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को एकादशी प्रसाद वितरित किया। वहीं, रघु कुमार दास प्रभु ने विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं को कार्तिक मास की धार्मिक महत्ता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कार्तिक मास में भगवान का स्मरण, हरिनाम संकीर्तन और दीपदान करने का विशेष महत्व है।
इस धार्मिक आयोजन में रघु कुमार दास, कृष्ण कृपा दास, ब्रजनारद दास, युग धर्मदास, जयप्रकाश, वंदना, चंद्रेश, लक्ष्मी, सविता, बसंत और सोहनलाल अरोड़ा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से 22 नवंबर को भी हरिनाम संकीर्तन फेरी का आयोजन किया जाएगा। यह फेरी नंदवानी नगर मंदिर के पास ब्रजनारद दास प्रभु के निवास से दीपदान के साथ शुरू होगी।