फोटो 04- सोनीपत के वेस्ट रामनगर में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालते इस्कॉन प्रचार समिति के स
- फोटो : संवाद
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से रविवार को हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालकर प्रभु का गुणगान किया गया। प्रभातफेरी वेस्ट रामनगर स्थित भागवत तत्व दास के निवास से तुलसी पूजन कर प्रारंभ की गई। इसके बाद प्रभातफेरी वेस्ट रामनगर की विभिन्न गलियों से होते हुए वापस भागवत तत्व दास के निवास पर संकीर्तन व भंडारे के साथ संपन्न हुई। संकीर्तन में रघु कुमार दास ने हरिनाम का महत्व बताकर प्रभु की महिमा का वर्णन किया। नंदेश्वरी देवी व मदन मोहनी देवी ने भगवान श्रीकृष्ण व रामजी के भजन सुनाकर भक्तों का मन मोह लिया।