फोटो 13- सोनीपत के गांव बैंयापुर में पौधरोपण अभियान के दौरान मौजूद पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास
- फोटो : संवाद
सोनीपत। तपोभूमि जटेला धाम आश्रम की ओर से प्रदेश में पौधरोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में गांव बैंयापुर में पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास महाराज के सानिध्य में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पीठाधीश्वर ने बैंयापुर धाम के विजय नाथ महाराज, हरेंद्र पूनिया, बंसीलाल कुंडू, सौरव बाबा, देवेंद्र चहल के पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की। महंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि धरा पर मानव जीवन को बनाए रखना है तो हमें प्रकृति से मैत्रीपूर्ण भाव रखना चाहिए। प्रकृति ने हमें सब कुछ दिया है, इसलिए पर्यावरण संरक्षण हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वामी नितानंद मिशन फाउंडेशन तपोभूमि की ओर से प्रदेशभर में हजारों पंचवटी एवं त्रिवेणी रोपी जा चुकी हैं। इस अभियान गांव-गांव में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आश्रम अध्यात्म के साथ शिक्षा, चिकित्सा, अनुसंधान के साथ पर्यावरण की अलख जगा रहा है।