फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकाली

Mon, 20 Oct 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से रविवार को हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालकर प्रभु का गुणगान किया गया। प्रभातफेरी गुड़ मंडी में तुलसी पूजन व भगवान को दीपदान के साथ शुरू की गई।
विज्ञापन

इसके बाद हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी मिशन चौक, रोहतक रोड, प्रभु नगर, ब्रह्मनगर, विशाल नगर होती हुई इस्कॉन प्रचार केंद्र में संपन्न हुई। हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी का विभिन्न जगहों पर स्वागत कर प्रसाद वितरण किया।
समिति से रघु कुमार दास, कृष्ण कृपा दास, भागवत तत्व दास ने श्रद्धालुओं को कार्तिक माह की महिमा के बारे में बताया। रघु कुमार दास ने बताया कि कार्तिक माह में लिया गया भगवान का नाम हजारों गुना ज्यादा फलदायी होता है।
विज्ञापन

प्रभातफेरी में ईश्वर चंद्र गौड़, सहदेव प्राण दास, सीए कृष्ण कुमार, युग धर्मदास, सुंदर, राजू, विजय गुप्ता, श्याम सिंह रावत, जयप्रकाश, नरेश कुमार सैनी, मास्टर जयभगवान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें