फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत बेकार नहीं जाती, सही राह से मिलती है सफलता : निधि रंगा

Mon, 28 Apr 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर के गांव कैलाना ​स्थित राजकीय विद्यालय में आयोजित समारोह में नि​धि रंगा का स्वा
विज्ञापन
गन्नौर। गांव कैलाना की निधि रंगा ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 978वीं रैंक हासिल की है। गांव में पहुंचने पर लोगों ने ढोल बजाकर निधि रंगा का स्वागत किया। राजकीय विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यातिथि विधायक देवेंद्र कादियान ने निधि रंगा को माला व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही हैं। गांव की मिट्टी से निकलकर बेटियों ने साबित किया है कि शिक्षा व खेल में भी वह आगे बढ़ सकती हैं। निधि ने सामान्य आर्थिक स्थिति के बावजूद देश की सबसे बड़ी परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी सफलता, कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प व आत्मविश्वास का परिणाम आज सभी के सामने है।
बच्चों को दें सही परवरिश और संस्कार : रघबीर रंगा
समारोह में ग्रामीणों ने निधि के साथ उनके माता-पिता का भी स्वागत किया। निधि के पिता रघबीर रंगा सेवानिवृत्त हेड मास्टर हैं, जबकि माता राजवंती गृहिणी हैं। निधि व उसका परिवार फिलहाल सोनीपत के देव नगर में रहता है। पिता रघबीर सिंह ने कहा कि अगर बच्चों को सही परवरिश, माहौल व संस्कार प्रदान किए जाएं तो वह अवश्य सफलता हासिल करते हैं।
विज्ञापन

परिवार से मिली देश सेवा की प्रेरणा : निधि रंगा
निधि ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि कक्षा 12वीं के बाद उन्हें परिवार से देश सेवा की प्रेरणा मिली। लक्ष्य बनाकर मेहनत की तो उन्हें यूपीएससी की परीक्षा में सफलता मिली। युवाओं से उन्होंने कहा कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। सही राह पर चलें तो सफलता जरूर मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें