फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव : वीर हनुमाना अति बलवाना...पर झूमे श्रद्धालु, लगाए भंडारे

Tue, 23 Apr 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के श्री अग्रसेन धाम कुंडली में हनुमान जन्मोत्सव में नृत्य करती महिलाएं। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
सोनीपत। जिले भर में मंगलवार को मंदिरों और अन्य स्थानों पर हनुमान जन्मोत्सव में धूम रही। मंदिरों में भजन कीर्तन हुए। वीर बजरंगी के जयकारे गूंजते रहे। वीर हनुमाना अति बलवाना...भजन पर भक्त झूमते रहे। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करते हुए परिवार में सुख समृद्धि के लिए कामना की। भगवान हनुमान स्वरूप के साथ शहर में शोभायात्राएं निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह भंडारे लगाए गए, जिसमें लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

महावीर कॉलोनी स्थित सिद्धपीठ श्री लक्ष्मी नारायण बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर हवन व भजन संध्या का आयोजन किया गया। मेयर निखिल मदान ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि ललित पंवार, प्रियंका दीवान, निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी पहुंचे। कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज ने भंडारा लगाकर प्रसाद वितरण किया। मेयर निखिल मदान संकट मोचन मंदिर तिरंगा चौक, बालाजी मंदिर सिद्धार्थ एनक्लेव, चावला कॉलोनी व सुदामा नगर समेत कई कार्यक्रमों में पहुंचे। शोभा यात्रा में हनुमान के दिव्य स्वरूप झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष ललित पंवार बस स्टैंड स्थित बिन्नी बीज भंडार, प्राचीन हनुमान मंदिर कोर्ट रोड, हनुमान नगर चौपाल, सिद्धार्थ कालोनी स्थित हनुमान मंदिर, चार मरला मंदिर गए। भाजपा नेता राजीव जैन ने मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित 20 से ज्यादा कार्यक्रम में शिरकत की। हरियाणा कर्मचारी महासंघ की ओर से गोहाना के बस अड्डे पर हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। श्री अग्रसेन धाम कुंडली में हनुमान जन्मोत्सव में मनाया गया। चिटाना वाली माता मंदिर में हवन करके भंडारा लगाया। ककरोई चौक स्थित हनुमान मंदिर में हवन करके भंडारा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें