फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना रिलीफ फंड के लिए सीएम को 23 करोड़ 50 लाख रुपये के चेक सौंपे

विज्ञापन
सांसद व विधायकों संग सीएम मनोहरलाल को चेक सौंपते लल्हेड़ी के सरपंच प्रवेश। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सांसद रमेश कौशिक के नेतृत्व में सीएम आवास चंडीगढ़ पहुंचकर कोरोना महामारी से निपटने को 23 करोड़ 50 लाख रुपये के चेक सीएम मनोहर लाल को सौंपे गए। जहां गांव टेहा की तरफ से 11 करोड़ 5100 रुपये, बड़ी की तरफ से 1 करोड़, लल्हेड़ी की तरफ से 2 करोड़, सेरसा की तरफ से 5 करोड़, जठेड़ी की तरफ से 3 करोड़ व पतला गांव की तरफ से एक करोड़ रुपये दिया गया। इससे पहले अप्रैल में 19 करोड़ रुपये कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सीएम मनोहर लाल को सौंपे जा चुके हैं। इस दौरान उनके साथ प्रांत संयोजक रविंद्र सक्सेना, विधायक मोहनलाल बड़ौली, निर्मल चौधरी व हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के वाइस चेयरमैन ललित बत्रा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें