फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में आए जिम संचालक को मारी गोली

Tue, 22 Oct 2024 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव कुंडली स्थित घर पर आराम करते नवीन। संवाद
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। कुंडली स्थित पेपर मिल के पास प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में आए जिम संचालक को दो दिन पहले हुए विवाद की रंजिश में गोली मारकर घायल कर दिया गया। जिम संचालक के पेट व पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

घायल जिम संचालक गांव कुंडली निवासी नवीन को गंभीर हालत में दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने उनके बयान पर एक नामजद समेत सात-आठ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नवीन ने बताया कि वह गांव में ही जिम चलाते हैं। उनके दोस्त गांव नाहरा निवासी अर्पित ने कुंडली के प्याऊ मनियारी स्थित पेपर मिल कॉलोनी के पास शिवा प्रॉपर्टी के नाम से कार्यालय बना रखा है।
उन्होंने बताया कि वह रविवार देर शाम अर्पित के कार्यालय में गए थे। वह कार्यालय में बैठे थे कि तभी पेपर मिल प्याऊ मनियारी निवासी अमन अपने सात-आठ साथियों के साथ वहां आ गया। अमन के साथ उनका दो दिन पहले कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया था। वह हाथों में डंडे लिए थे। कार्यालय के बाहर आकर अमन ने उसे आवाज देकर बाहर बुलाया। वह बाहर आ गए। उनके बाहर आते ही अमन ने धमकी दी कि उसके साथ लड़ाई झगड़ा करने का मजा चखाते हैं।
विज्ञापन

नवीन का आरोप है कि अमन ने उनके पर एक के बाद एक कुल पांच फायर किए। इसमें एक गोली उनके पेट के पास लगी और दूसरी पैर में पिंडली के पास लगी। साथ ही कार्यालय के शीशे के गेट पर भी गोलियां लगीं। उन्होंने शोर मचाया तो अमन व उसके साथी हथियार लहराते हुए भाग गए।
नरेला से नई दिल्ली किया रेफर, उपचार के बाद छुट्टी : पेपर मिल निवासी राहुल ने उन्हें नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नई दिल्ली लोक नारायण जयप्रकाश अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल के बयान पर अमन व अन्य के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। नवीन को सोमवार को दिल्ली के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें