फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में तीसरे चरण का कार्य शुरू

Tue, 22 Oct 2024 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनपीसीसी) की ओर से तीसरे चरण में भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। खोदाई का कार्य शुरू हो चुका है। इसके बाद भवन के लिए नींव तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

तीसरे चरण में मातृ एवं शिशु देखभाल केंद्र, नर्सिंग, पैरामेडिकल सेवा व तीन फिजियोथेरेपी कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। एनबीसीसी ने करीब 36 माह में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढ़ेंगी। बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में कुल करीब 419 करोड़ रुपये की लागत से तीन चरणों में निर्माण कार्य किया जाना है। दो चरण पूरा होने के बाद अब तीसरे चरण का काम भी शुरू कर दिया गया है। इससे मरीजों, चिकित्सकों व स्टाफ कर्मियों के लिए सुविधाएं बढ़ने के साथ एमबीबीएस की सीटों में बढ़ोतरी होगी, इसका छात्राओं को फायदा मिलेगा।
भवन निर्माण पूरा होने के बाद यहां करीब 250 बेड वाला मातृ एवं शिशु देखभाल केंद्र बनाया जाएगा। नर्सिंग, पैरामेडिकल सेवा व फिजियोथेरेपी के लिए तीन कॉलेजों का निर्माण किया जाएगा। नर्सिंग व एमबीबीएस छात्राओं, पीजी चिकित्सकों के लिए अलग-अलग छात्रावास तैयार किए जाएंगे। दो कैंटीन, व्याख्यान थिएटर का विस्तार व मेडिकल कॉलेज ब्लॉक का निर्माण भी किया जाएगा। तीसरे चरण का काम पूरा होने पर मेडिकल कॉलेज 100 सीटों को बढ़वाकर 150 करने की मांग भेजेगा।
विज्ञापन

दो चरणों में 405.41 करोड़ रुपये की लागत से बने हैं भवन
मेडिकल कॉलेज में दो चरणों का काम 405.41 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। पहले चरण में 330.41 करोड़ रुपये से एक मेडिकल अस्पताल, कॉलेज व प्रशासन भवन तैयार किया गया। ए से ई श्रेणी तक के आवास व डॉक्टरों के छात्रावास (पुरुष-महिला) बनाए गए। इनमें छात्राओं के लिए छात्रावास व नर्सिंग छात्रावास का निर्माण भी किया गया। दूसरे चरण में 75 करोड़ रुपये की लागत से ए से ई तक के आवास, विश्राम सदन, विशेष वार्ड, व्यायामशाला, निदेशक निवास, कैफेटेरिया व एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया।
-
बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में तीसरे चरण के निर्माण के लिए सरकार की ओर से 419 करोड़ रुपये का बजट जारी किया जाना है। सरकार ने पहली किस्त 104 करोड़ रुपये जारी कर दी है। इसके तहत एनबीसीसी ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। सभी कार्य महिला मेडिकल कॉलेज की देखरेख में करवाए जा रहे हैं।-डाॅ. जगदीश दुरेजा, निदेशक, बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें