फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रंग बहार - फ्लॉवर शो में जीवीएम की छात्राओं ने जीते 14 पुरस्कार

Thu, 07 Mar 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के तत्वावधान में आयोजित रंग बहार - फ्लॉवर शो में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 प्रथम सहित कुल 14 पुरस्कार जीते। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने विजेता छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन

जीवीएम की विज्ञान संकाय की डीन डाॅ. रश्मि जावा ने बताया कि एमडीयू, रोहतक में रंग बहार - फ्लॉवर शो का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। काॅलेज के माली संजय, रामअजूर, राजेंद्र, अशर्फीलाल, सुधीर व विक्की का इसमें विशेष योगदान रहा। काॅलेज की छात्रा मानसी, मीनाक्षी, भावना व सरिता ने भी बेहतरीन योगदान दिया। जीवीएम ने कट फ्लॉवर श्रेणी में आठ प्रथम पुरस्कार अपने नाम किए। काॅलेज लौटने पर प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने पूरी टीम का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें