फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोरखनाथ थे महान योगी : डांगी

Sat, 23 May 2026 05:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गुरु गोरखनाथ प्रकट दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। रोहतक रोड स्थित चोपड़ा कॉलोनी के मंदिर में शनिवार को गुरु गोरखनाथ का प्रकट दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह डांगी ने कहा कि गुरु गोरखनाथ महान योगी थे। उन्होंने योग और आध्यात्मिक अनुशासन से समाधि प्राप्त करने के महत्व पर बल दिया।
उन्होंने देशभर में यात्राएं कर योग और आध्यात्मिक साधना का प्रचार-प्रसार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के पुजारी विशनदत्त शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि गुरु गोरखनाथ उच्च कोटि के विद्वान और कवि थे। संस्कृत और हिंदी में उनके कई ग्रंथ प्रसिद्ध हैं। उन्होंने जात-पात का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर समाजसेवी हर भगवान चोपड़ा, कृष्ण लाल पांचाल, रामफल सैन, भानेराम पांचाल, केशव, रश्मि, आरती, राजबाला, शीला देवी और निर्मला देवी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें