फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ऑनलाइन सत्र से शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन

Sat, 01 Jun 2024 04:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03- सोनीपत के हिंदू महाविद्यालय में ऑनलाइन सत्र के दौरान सहायक प्रो. डॉ. शिल्पी गुप्ता व अ
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डाॅ. शिल्पी गुप्ता ने वीरवार को ऑनलाइन सूचना सत्र का आयोजन किया था। इसमें जर्मनी के कोलोन स्थित विश्वविद्यालय व बर्लिन की फ्रीई यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता और महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


डॉ. शिल्पी ने अपने शोध के जरिए शोधकर्ताओं व विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने एक शोधकर्ता की यात्रा : भारत से जर्मनी नाम से अपनी पुस्तक के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय प्राचार्य एसके जावा ने बताया कि डॉ. शिल्पी गुप्ता महाविद्यालय में रसायन विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। साल 2023 में उन्हें बर्लिन में एक सम्मेलन में वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था। जहां उन्होंने प्रोफेसर रैनर हाग के साथ बर्लिन स्थित फ्रीई विश्वविद्यालय में अपनी पुस्तक का विमोचन किया था। उन्होंने कहा कि डॉ. शिल्पी का शोध के क्षेत्र में किया गया योगदान विद्यार्थियों व सदस्यों को प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें