फोटो 30- सोनीपत के गोहाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में गश्त के दौरान जीआरपी कर्मी। स्रोत: पुलिस
गोहाना। दिवाली पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी चौकी की टीम ने ट्रेनों में सामान की जांच की। यात्रियों को सुरक्षित सफर और साइबर अपराध से बचाव के लिए भी जागरूक किया।
जीआरपी चौकी प्रभारी बलवान सिंह ने यात्रियों से कहा कि वह सफर के दौरान किसी से खाने व पीने की कोई चीज न लें। उनमें नशीला या जहरीला पदार्थ हो सकता है। सफर करते समय ट्रेन या रेलवे स्टेशन पर लावारिस सामान नजर आने पर उसके बारे में पुलिस को सूचना दें। इसके साथ में यात्रियों को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक करते हुए बताया कि किसी से अपनी जानकारी साझा न करें और वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) न बताएं। ईमेल आईडी व दूसरी प्लेटफार्म की आईडी के पासवर्ड अलग-अलग रखें। इस मौके पर उप निरीक्षक भूपेंद्र, सहायक उप निरीक्षक तस्वीर व हवलदार सुमन रहे।