फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सहारे के चल नहीं पाती, जाम लगाने पर किया गिरफ्तार

Sat, 28 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जो अपने सहारे पर चल भी नहीं पाते, वे लोग शुक्रवार को अदालत में जमानत कराने पहुंचे थे। आरोप था कि इन्होंने सड़क पर जाम लगाया था। 10 फरवरी के इस मामले में पुलिस ने पार्षद विमल किशोर समेत कई अन्य बुजुर्गों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इन बुजुर्गों का कसूर यह था कि ये पेंशन न बनने पर रोष जताने सड़क पर उतरे थे। चंद मिनटों के प्रदर्शन पर ही पुलिस ने बुजुर्गों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को सड़क जाम करने के आरोपी दो बुजुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में 85 वर्षीय वृद्धा देवी बाई और 65 वर्षीय आत्मप्रकाश शामिल हैं। देवी बाई तो बिना किसी सहारे के चल भी नहीं पाती हैं। शुक्रवार को दोनों बुजुर्गों को अदालत में पेश किया गया, जहां से इन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने पहले सिर्फ विमल किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन अदालत में फजीहत के बाद पुलिस ने कुछ बुजुर्गों को भी मामले से जोड़ा।

यह था मामला
10 फरवरी को पेंशन की मांग को लेकर गीता भवन चौक के आसपास के क्षेत्र से कुछ बुजुर्ग गीता भवन चौक पर इकट्ठा हुए थे। इन बुजुर्गों ने चौक पर रोष प्रदर्शन किया था। इस दौरान जाम भी लग गया था। मौके पर पहुंचे ओल्ड चौकी पुलिस तत्कालीन प्रभारी ने बुजुर्गों को आश्वासन दिया तो बुजुर्ग सड़क से हटे थे। इस मामले में पुलिस ने एक दिन बाद ही पार्षद विमल किशोर और बुजुर्गों के खिलाफ सड़क पर जाम लगाने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें