फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पोते के जन्मदिन पर दादा-दादी ने आश्रम में काटा केक

विज्ञापन
गोहाना के आश्रम में केक काटकर युद्धवीर का जन्मदिन मनाते बांगड़ परिवार के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। बांगड़ परिवार ने नन्हे युद्धवीर का पांचवां जन्मदिन जींद रोड स्थित जन सेवा संस्थान की रोहतक शाखा गोहाना में सेवा भाव के साथ मनाया। युद्धवीर के दादा सेवानिवृत्त फौजी यशवीर और दादी अनीता ने आश्रम में केक काटकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान आश्रमवासियों के साथ खुशियां साझा की गईं और भोजन व मिठाइयां वितरित की गईं। युद्धवीर वर्तमान में माता-पिता विवेक और अनु के साथ इंग्लैंड में रह रहे हैं। कार्यक्रम में सुल्तान बांगड़, अंगूरी, विजय पाल, सुमन, नितिन सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे। संस्थान पदाधिकारियों ने परिवार के सेवा कार्य की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें