फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कैंसर से पीड़ित बच्चे को पुलिस ने दी मदद

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में बच्चे के इलाज के लिए चालक विकास को पांच लाख रुपये का चेक सौंपती पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ब्लड कैंसर से पीड़ित सात वर्षीय बच्चे के उपचार के लिए जिला पुलिस की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहायता हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएनएल) के माध्यम से पुलिस विभाग में चालक के पद पर कार्यरत विकास के पुत्र के इलाज के लिए दी गई। बच्चे का लंबे समय से उपचार चल रहा है और उस पर भारी खर्च आ रहा है। पुलिस आयुक्त ने परिवार को सहायता राशि का चेक सौंपते हुए बच्चे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के हर सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें