फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 4.5 करोड़ से अनाज मंडी का होगा कायाकल्प

Sat, 03 May 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 27: सोनीपत की नई अनाज मंडी में शेड पर जर्जर हुई टीन। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी का कायाकल्प और सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 4.50 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। बजट मिलने के बाद टेंडर लगाकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। आगामी खरीफ फसल आने से पहले मंडी में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी का निर्माण वर्ष 2000 में हुआ था। मंडी से टैक्स के रूप में करोड़ों रुपये हर वर्ष मार्केट कमेटी में जमा होते हैं। मार्केट कमेटी के अनुसार हर साल 13 लाख मीट्रिक टन अनाज की आवक होती है। उसके बावजूद अनाज मंडी में सुविधा न के बराबर है। शेड के जर्जर होने से उसमें सुराख हो चुके हैं। ऐसे में बारिश होने पर फसल शेड के नीचे होते हुए भी भीगने से नहीं बच सकेगी। आढ़ती हर सीजन में मंडियों की सुविधा बढ़ाने की मांग करते रहते हैं। उसके बावजूद समस्या का समय पर समाधान नहीं हो पाता। सरकार की ओर से मंडी के पुनर्विकास के लिए मंजूरी दी है।
शेड की बदली जाएगी चदर, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

अनाज मंडी में मौजूदा समय में दो शेड हैं। एक की हालत खराब है। गत महीने विधायक निखिल मदान ने मंडी का निरीक्षण किया था। उस दौरान उन्होंने आढ़तियों के साथ बैठक कर वहां की समस्याएं जानी थीं। उससे पहले इंजीनियरों की टीम ने भी शेड का निरीक्षण किया था। उसके बाद भी मरम्मत नहीं हो पा रह थी। अब शेड की छत पूरी तरह से बदली जाएगी, जिसके बाद किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नए सिरे से बनाई जाएगी सड़कें

सोनीपत अनाज मंडी की सड़कों की हालत ठीक नहीं है। बैंयापुर साइड के गेट की तरफ जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। उस तरफ का गेट हमेशा बंद रहता है। ऐसे में किसानों को अपनी फसलों को लाने में दिक्कत होती है। कई जगह मंडी की दीवार टूटी हुई। आढ़ती दीवारों की मरम्मत करवाने की मांग कर रहे हैं। अब बोर्ड की ओर से मंडी की दीवारों के साथ सड़क का निर्माण किया जाएगा। इससे आढ़तियों व फसल लेकर आने वाले किसानों को भी फायदा पहुंचेगा।
नई अनाज मंडी में शेड, दीवार व सड़कों के निर्माण के लिए मंजूरी मिली है। सरकार ने साढ़े चार करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। टेंडर लगाकर निर्माण शुरू कराया जाएगा। खरीफ फसल का खरीद सीजन शुरू होने से पहले काम पूरा किया जाएगा। -मनीष कुमार, उपमंडल अभियंता, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें