फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जीआर फुटबाॅल क्लब ने अपने नाम की प्रतियोगिता

Sun, 31 Aug 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 35: सोनीपत के अर्जुना स्पोर्ट्स अकादमी में प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता जीआर फुटबाॅल क्
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की याद में राइट टू फुटबॉल व हिंदू शिक्षण एवं धर्मार्थ समिति की ओर से संचालित अर्जुना स्पोर्ट्स अकादमी में शनिवार को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई।
विज्ञापन

शनिवार शाम को फाइनल मैच में जीआर फुटबाॅल क्लब ने अर्जुना स्पोर्ट्स अकादमी हिंदू स्कूल को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 5-4 के स्कोर से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। जीआर फुटबॉल क्लब की टीम ने 7100 रुपये, ट्रॉफी व पदक जीते। उपविजेता को 5100 रुपये, ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में 14 टीमों ने भाग लिया था। स्टेप्स फाउंडेशन के सहयोग से हुई यह प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली गई। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में अर्जुना स्पोर्ट्स अकादमी हिंदू स्कूल ने मार्क फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में जीआर फुटबॉल क्लब ने डीएवी फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। पुरस्कार वितरण समारोह में हिंदू शिक्षण संस्था एवं धर्मार्थ समिति के प्रधान राजीव अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि हिंदू विद्यापीठ के प्राचार्य नरेंद्र कुमार, अंतरराष्ट्रीय हॉकी कोच नरेंद्र गौतम, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जितेंद्र कुमार, प्रदीप पालीवाल, राइट टू फुटबॉल की चेयरपर्सन अनिता मलिक, सज्जन कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें