फोटो 12- सोनीपत के अग्रसेन भवन में देशभक्ति पर कार्यक्रम व कविता पाठ प्रस्तुत करने वाले बच्चों
सोनीपत। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के विरोध व मारे गए पर्यटकों की आत्मिक शांति के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर हवन किया। उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाए।
आप के सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने कहा कि आतंकी हमले ने देश के हर आदमी को झकझोर कर रख दिया है। देश की 140 करोड़ जनता सरकार की तरफ उम्मीद की नजरों से देख रही है।
उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को वापस लेने के साथ आतंकवाद को खत्म करने का मौका है। देश का हर राजनीतिक दल सरकार के साथ है। उम्मीद है कि सरकार देश व देश के बाहर पनप रहे आतंकवाद को जड़ से मिटाने का काम जल्द करेगी। साथ ही हवन में पूर्णाहुति डाल आतंकवाद का जड़ से सफाया होने की कामना की।
देवेंद्र गौतम ने कहा की प्रदेश सरकार मृतक विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता व एक नौकरी देने के आश्वासन को जल्द पूरा करे। विनय नरवाल को शहीद का दर्जा दिलवाने के लिए ठोस कदम उठाए। हवन में आप नेता विमल किशोर, अमर दत्त भारद्वाज, दीपक, योगेश पाल, शेर मोहम्मद, अजय टांक, अशोक वत्स, मोहित भारद्वाज, हिमांशु आहुति डाली।
फोटो 12- सोनीपत के अग्रसेन भवन में देशभक्ति पर कार्यक्रम व कविता पाठ प्रस्तुत करने वाले बच्चों
फोटो 12- सोनीपत के अग्रसेन भवन में देशभक्ति पर कार्यक्रम व कविता पाठ प्रस्तुत करने वाले बच्चों