फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दुर्गाष्टमी पर आज सुबह 10 बजे खुलेंगे राजकीय स्कूल

Fri, 04 Apr 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दुर्गाष्टमी पर्व पर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। शनिवार को राजकीय स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे। हालांकि छुट्टी के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। छुट्टी दोपहर 2:30 बजे ही होगी। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नवरात्र पर्व के दौरान दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालु घर में कन्या पूजन व कढ़ाई कर अपना उपवास खोलते हैं। शिक्षक व विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में उपवास रखते हैं। कंजक पूजन व कढ़ाई करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसे ध्यान में रखते हुए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने दुर्गाष्टमी पर स्कूलों के समय में बदलाव किया है। यह बदलाव केवल शनिवार को ही लागू रहेगा। सामान्य दिनों में स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित है।
विज्ञापन


जिले के जिन स्कूलों में दोहरी शिफ्ट में विद्यार्थियों की कक्षाएं लगती हैं, उनमें पहली शिफ्ट की कक्षाओं के समय में ही बदलाव किया गया है। पहली शिफ्ट की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लगेंगी। दूसरी शिफ्ट के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।
शनिवार को दुर्गा अष्टमी पर्व के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। सभी राजकीय स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें