फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पर्ची और खर्ची के युवाओं को रोजगार दे रही सरकार : राजकुमार

Mon, 12 Feb 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार शामड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को बिना पर्ची व खर्ची के रोजगार दे रही है। हाल ही में ग्रुप सी के परीक्षा परिणाम से भी यह साफ हो गया है कि 20 हजार युवाओं को नौकरियां मिलने से खुशी का दौर है। वह अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। उन्हों कि केंद्र में 400 पार का नारा चल पड़ा है। लोगों का सरकार में अटूट विश्वास है। राम मंदिर से लेकर अनुच्छेद 370 तक के मामले से साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा, वह करके दिखाया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार प्रदेश को विकास के पथ पर लेकर चल रही है। युवाओं को रोजगार के अनेक ऐसे अवसर दिए जा रहे हैं, जिनमें भेदभाव रहित चयन हो रहा है। सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें