गोहाना में ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी लेते मुख्य अतिथि निखिल मदान। संवाद
गोहाना। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह शहीद मदन लाल धींगड़ा स्टेडियम स्थित मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सोनीपत के विधायक निखिल मदान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
समारोह में 7 स्कूलों के बच्चों ने पीटी और देशभक्ति व हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। परेड में राजकीय कन्या महाविद्यालय गोहाना प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय बड़ौता तृतीय रहा। झांकियों में कृषि विभाग गोहाना की झांकी को प्रथम स्थान मिला। सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय, डीसीपी भारती डबास, एसीपी राहुल देव, नायब तहसीलदार जतिंद्र गिल, नप चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी, भाजपा अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, महिला अध्यक्ष रीना शर्मा के अनेक अधिकारी-कर्मचारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।