फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप, बिजली कर्मियों ने मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो - बरोदा रोड पर विधायक इंदुराज नरवाल के भाई इंदुपाल को ज्ञापन  देते हुए बिजलीकर्मी। स्रोत - - फोटो : samvad
विज्ञापन
गोहाना। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल के नाम ज्ञापन सौंपे। कर्मचारियों ने सरकार पर गुड़गांव और नूंह की बिजली व्यवस्था निजी कंपनी को सौंपने के संबंध में हुए लिखित समझौते से पीछे हटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कर्मचारियों का नेतृत्व ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की राज्य कमेटी के सदस्य सुरेश यादव और एचएसईबी वर्कर यूनियन के राज्य चेयरमैन अनिल कौशिक ने किया। मंत्री के प्रतिनिधि विपिन गोयल और विधायक के बड़े भाई इंदुपाल को ज्ञापन सौंपे गए।
सुरेश यादव और अनिल कौशिक ने कहा कि सरकार के साथ गुड़गांव और नूंह को निजी कंपनी के हाथों में नहीं देने को लेकर लिखित समझौता हुआ था। इसके बावजूद सरकार वादे से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त को प्रदेश के सभी सब डिविजनों में नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाई जाएंगी। इसके बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया जाएगा। सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो संयुक्त संघर्ष मोर्चा के निर्णय के अनुसार बिजली कर्मचारी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान अनिल देशवाल, सचिव प्रदीप नरवाल, उमेश शर्मा, सोहन शर्मा, मनजीत सहरावत, पवन शर्मा, रामधन, सियाराम, संजय और जय भगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें