फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ओल्ड डीसी रोड पर स्लैब हटवाकर नाले की सफाई करवाई

Sat, 21 Jun 2025 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत के ओल्ड डीसी रोड पर नाले की सफाई कराते सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा। स्रोत: प
विज्ञापन
सोनीपत। मानसून को देखते हुए शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा ने ओल्ड डीसी रोड पर नाले की सफाई कराई गई। बारिश के दौरान शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए नालों के ऊपर से स्लैब हटवाकर उनकी गहरी सफाई करवाई गई है। नालों से मिट्टी और गाद हटाकर जल निकासी की क्षमता को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस के युवा जिला उपाध्यक्ष प्रिंस सरोहा ने बताया कि सफाई अभियान केवल ओल्ड डीसी रोड तक सीमित नहीं रहेगा। शहर की सभी मुख्य सड़कों के साथ लगते उन नालों को साफ करवाया जाएगा जो मिट्टी से भरे होने की वजह से पानी निकासी में बाधक बन रहे हैं।
सीनियर डिप्टी मेयर ने दोहराया कि शहर में जलभराव न हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। शहर में बेहतर जल निकासी सुनिश्चित होगी और मानसून के दौरान होने वाली असुविधा में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें