फोटो 29 : सोनीपत के राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना में सांस्कृतिक उत्सव के दौरान प्रस्तुति देत
गोहाना। राजकीय महिला महाविद्यालय में सांस्कृतिक समिति की ओर से दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव “गूंज 2026” में छात्राओं ने नृत्य, गायन, रंगमंच, साहित्य और ललित कला की शानदार प्रस्तुतियां दीं। विजेता छात्राओं को नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. ललिता रानी ने बताया कि पहले दिन कविता पाठ, गायन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। हरियाणवी कविता पाठ प्रतियोगिता में किरण ने पहला और सपना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हिंदी कविता पाठ में राखी प्रथम, कनिका द्वितीय और भूमि तृतीय स्थान पर रहीं।
अंग्रेजी कविता पाठ में भूमि ने पहला स्थान हासिल किया जबकि उर्दू कविता पाठ में रश्मि प्रथम रही। संस्कृत कविता पाठ प्रतियोगिता में सोनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। एकल गायन प्रतियोगिता में रश्मि ने प्रथम, किरण ने द्वितीय और हिना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समूह गान प्रतियोगिता में रश्मि और उनकी साथी छात्राओं ने पहला स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में मेघा प्रथम और प्रीति द्वितीय स्थान पर रहीं।