फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेत में बने कमरों के ताले तोड़ हजारों का सामान चोरी

Wed, 22 May 2024 09:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। क्षेत्र के खेतों में इन दिनों चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। चोरों ने सिटावली रोड स्थित खेत में बने कई कमरों के ताले तोड़कर हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। किसानों ने चोरी की शिकायत गन्नौर थाना में दी है।
विज्ञापन


गांव कैलाना निवासी रणबीर, सतपाल, अशोक, बिंद्रा, हेमचंद्र व धर्मपाल ने बताया कि सिटावली रोड पर उनके खेत हैं। उन्होंने खेत में कमरे बना रखे हैं। जिनमें कृषि यंत्र व अन्य समान रखा हुआ था। 21 मई की रात चोर सभी कमरों का ताला तोड़ कर सबमर्सिबल मोटर, तार व लोहे का सामान चोरी कर ले गए। वहीं गांव सैंयाखेड़ा में भी चोर खेत के कमरे का ताला तोड़ कर हजारों रुपये का समान चोरी कर ले गए। सैंयाखेड़ा निवासी सुखबीर ने बताया कि चोर उनके कमरे से सबमर्सिबल की मोटर, पानी का पंखा, इंजन की पुल्ली, तीन पतीले, एक पंखा व अन्य समान चोरी कर ले गए। गन्नौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें