फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिना सूचना चार माह से गैरहाजिर बीडीपीओ का वेतन रुकवाया

Thu, 27 Apr 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बिना सूचना के चार माह से गैरहाजिर चल रहे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उपायुक्त ने वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। बीडीपीओ के पास राई व सोनीपत का चार्ज है।
विज्ञापन

राई खंड के बीडीपीओ राजेश कुमार के पास सोनीपत खंड कार्यालय का भी अतिरिक्त कार्यभार भी है। दो खंडों का कार्यभार होने के बावजूद बीडीपीओ चार माह से बिना किसी सूचना के गैर हाजिर चल रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि उनके विभाग के अधिकारी भी इस बारे में कोई जानकारी होने से मना कर रहे हैं। मामले का पता लगने पर डीसी ललित सिवाच तुरंत प्रभाव से बीडीपीओ राजेश का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। उपायुक्त ने कहा कि सोनीपत व राई के बीडीपीओ का कार्यभार अन्य खंडों के अधिकारियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें